Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर के फैंस आज उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों सारी बधाइयां दे रहे है। आज 28 सितंबर 2022 को नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लाडले बेटे रणबीर कपूर और 40 साल के हो चुके हैं। रणबीर कपूर के बर्थडे पर उन्हें विश करने के लिए फिल्मी सितारों का जमावड़ा आधी रात से उनके घर पर लग चुका है।। वही आपको बता दे रणबीर कपूर के लिए यह जन्मदिन और भी खास होने वाला है क्योंकि रणवीर कपूर का यह जन्मदिन शादी के बाद का पहला जन्मदिन है। रणबीर कपूर शादी के बाद आलिया भट्ट के साथ अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर मशहूर बिजनेसमैन तक उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंच गए हैं।अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर को विश करने के लिए मां नीतू कपूर भी अपने बेटे के घर पर आधी रात को ही पहुंच गई हैं|नीतू कपूर जब अपने बेटे को विश करने पहुंची इस वक्त एक्ट्रेस गाड़ी में बैठकर कैमरे के सामने पोज भी देती नजर आई हैं।
सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी के लाडले बेटे आकाश अंबानी भी रणबीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे हैं।इस दौरान आकाश अंबानी भारी सिक्योरिटी के साथ रणबीर कपूर के घर में एंट्री करते हुए नजर आए हैं। आकाश अंबानी की तस्वीरें रणबीर कपूर के घर के बाहर क्लिक गई हैं।
इतना ही नहीं रणबीर कपूर को विश करने ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी अपने दोस्त रणबीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे हैं।अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। अयान मुखर्जी रणबीर कपूर को आधी रात उनके घर बर्थडे विश करने पहुंच गए हैं।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी रणवीर कपूर को बर्थडे विश करने आधी रात को उनके घर पर पहुंच गए। उन्हें गाड़ी में इस स्पाॅट किया गया है। इन सभी सितारों की गाड़ी में ही फोटो क्लिक की गई है।इतना ही नहीं रणबीर कपूर को करण जौहर के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने आधी रात को बर्थडे विश किया है और उनके फैंस भी आज 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके बर्थडे विश कर रहे हैं।
Read More-प्रेग्नेंसी की हालत में काम करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Alia, Ranbir ने आलोचकों को लगाई फटकार