Friday, June 2, 2023

जावेद अख्तर-शबाना से आशा-आरडी बर्मन तक, शादी के बाद इन कपल्स ने लिया पैरेंट्स न बनने का फैसला

Must read

- Advertisement -

हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में फैमिली को एक अलग जगह देता है। जिसमें लाइफ पार्टनर और उसके बच्चे होते है। शादी के बाद हर कोई अपने बच्चों के बार में जरूर सोचता है लेकिन कई ऐसे लोग भी है। जिनके पास अपनी संतान नहीं होती। जिसके कई कारण हो सकते है। हालांकि, बॉलीवुड के कई ऐसे कपल भी है। जिनकी शादी को सालों हो गए। लेकिन वह आज तक माता-पिता नहीं बन बनाए। तो अब हम आपको उन सितारों के बारे में बताते है। जिन्होंने शादी की है लेकिन किन्ही कारणों की वजह से माता-पिता नहीं बन पाए है।

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानों ने लंबे समय तक फिल्मी जगत पर राज किया है। उनकी फिल्मे फैंस के बीच छाई रहती थी। इसी तरह उनकी शादी भी फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन गई थी। एक्ट्रेस ने अपने से 22 साल बड़े एक्टर दिलीप कुमार से शादी की थी। शादी के बाद सायरा बानो प्रेग्नेंट जरूर हुई थी dilip kumar लेकिन किन्ही कारणों क वजह से एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो गया। जिसके बाद वह कभी मां नहीं बन पाई। वहीं, इस कपल ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया। जिसके बाद वह अपनी जिदंगी में खुशी-खुशी रहने लगे।

आशा भोंसले संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम है। उनकी पहली शादी गणपतराव भोंसेल से हुई थी। इस शादी के बाद आशा भोंसले के 3 बच्चे हुए थे। लेकिन आशा और गणपतराव का ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। asha bhosle शादी के 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। वहीं, इसके बाद आशा ने आरडी बर्मन से शादी कर ली। साल 1980 में दोनों ने शादी की। लेकिन शादी के बाद दोनों ने फैसला किया कि वह बच्चा नही करेंगे।

अनुपम खेर और किरण खेर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल है। दोनों सोशल मीडिया पर अकसर चर्चाओं में रहते है। इस कपल की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों यहां के एक थिएटर में एक्टिंग करते थे। दोनीं की थिएटर में काम करते-करते दोस्ती हुई। और दोस्ती प्यार में बदल गई। kiran kher इसके बाद साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के इतने साल बाद भी अनुपम खेर और किरण खेर माता-पिता नहीं बन पाए है। कहा जाता है शादी के बाद मेडिकल कंडीशन्स के कारण ये दंपति कभी पैरेंट नहीं बन पाया।

जावेद अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने साल 1972 में एक्ट्रेस हनी ईरानी से शादी की थी। शादी के बाद हनी ईरानी और जावेद अख्तर के दो बच्चे हुए। जोया और फरहान। javed-akhtar लेकिन कुछ सालों के बाद जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से तलाक ले लिया। जिसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आज़मी का हाथ थामा। शादी के बाद जावेद और शबाना ने फैसला लिया कि वह बच्चे नहीं करेंगे।

- Advertisement -

More articles

Latest article