Cirkus Song: हिंदी सिनेमा की मोस्ट और पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने डांस से तहलका ही मचा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का पहला गाना रिलीज हो गया है जिसमें दीपिका पादुकोण नजर आई हैं| ऑफ स्क्रीन ही नही दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने आने स्क्रीन भी धमाल मचा दिया है। बुधवार को रणवीर सिंह ने इस गाने का टीजर रिलीज किया था और अब आज इस गाने को रिलीज कर दिया गया है।
दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने मचाया धमाल
रणवीर सिंह की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस का पहला सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टीजर रणवीर सिंह ने कल यानि बुधवार को रिलीज कर दिया था और आज इस गाने को ही रिलीज कर दिया गया है। इसे गाने को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मौजूदगी में इस गाने को रिलीज किया गया है। दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप ने इस गाने में आग ही लगा दी है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 2 दिसंबर को रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे काफी पसंद किया गया है। रणवीर सिंह की यह यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस डे के दिन रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगडे भी नजर आने वाली है।
Read More-‘तारक मेहता’ के फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका, शैलेश लोढ़ा के बाद ‘टप्पू’ ने शो को कहा अलविदा