Friday, June 2, 2023

सिंगर Renuka Panwar के नए गाने ‘लहंगा’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, मिले इतने व्यूज

Must read

- Advertisement -

हरियाणा की फेमस सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपने गानों से फैंस को खूब एंटरटेन किया है। रेणुका पंवार के गाने बेहद जबरदस्त होते हैं, जिसका फैंस को काफी इंतजार रहता है। ’52 गज का दामन’ गाने की सफलता के बाद से ही रेणुका की पॉपुलैरिटी और अधिक बढ़ गई है। वो अब कोई भी गाना लॉन्च करती हैं, फैंस उन्हें काफी प्यार देते हैं। वहीं अब रेणुका ने अपना एक और नया गाना रिलीज किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री (Haryanvi Music Industry) पर राज करने वाली सिंगर रेणुका पंवार एक बार फिर अपना नया गाना लेकर आई हैं। उनके यह इस गाना ‘लहंगा’ है। यह गाना हरियाणवी गानों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

- Advertisement -

इस गाने को सोनिका सिंह और घर्मेंद्र बाहुबली पर फिल्माया गया है। सोनिका सिंह और धर्मेंद्र बाहुबली की रोमांटिक कैमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। गाने में दर्शाया गया है कि एक पत्नी अपने पति से लहंगे की मांग करती है। आपको बता दें कि ये गाना 31 जुलाई को रिलीज किया गया था।

रेणुका पंवार हाल ही में कई गानें रिलीज हुए हैं। इससे पहले उनका गाना मोरनी रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब तक इस गाने पर 22 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुकी हैं। जिनपर अब तक करोड़ो की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। उनके इन गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर है 52 गज का दामन है जो सभी के दिल और दिमाग में छाया है। अब तक इस गाने पर 110 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:- Krishna Shroff ने कराया BOLD फोटोशूट, पैंट की बटन खोलकर दिया killer look

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article