Shehnaz Gill Video: पंजाबी सिंगर और मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल को आज के समय में सभी लोग जानते हैं। शहनाज गिल सबसे ज्यादा बिग बॉस 13 में आकर फेमस हो गई हैं। शहनाज गिल बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हो रहा है दिन खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। शहनाज गिल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में शहनाज गिल अपने फैंस के साथ जिस तरह पेश आ रही हैं उसे देखकर उनके फैंस का तो दिल ही पिघल गया है। शहनाज गिल एक फैन अपनी चहेती स्टार को देखकर इमोशनल हो जाती हैं।
शहनाज गिल को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी फैन
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल को देखकर उनकी फैन भावुक हो जाती हैं। इतना ही नहीं उसने शहनाज गिल को कई सारे महंगे महंगे तोहफे भी दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जमीन पर बैठकर सोने का कड़ा पहनाने की कोशिश कर रही है जिसके बाद शहनाज गिल फिर उस कड़े को पहन लेती हैं। इतना ही नहीं शहनाज गिल की तान्या नाम की फैन उनके लिए एक रिंग भी लेकर आती है।
View this post on Instagram
शहनाज गिल का वर्क फ्रंट
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज गिल भाईजान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शहनाज गिल एक्टर जॉन इब्राहिम के साथ फिल्म 100 परसेंट में दिखाई देंगी। शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।