Falaq Naaz On Khushi Mukherjee: टेलीविजन की अभिनेत्री खुशी मुखर्जी इन दोनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है खुशी मुखर्जी लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चाएं बटोर रही है। हाल ही में खुशी मुखर्जी सिर्फ कुर्ता पहनकर रोड पर निकल पड़ी थी जिसके बाद खुशी मुखर्जी की बहुत ही ज्यादा आलोचना हुई है। टेलीविजन एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी की ड्रेस को लेकर फलक नाज ने अपना रिएक्शन दिया है।
खुशी मुखर्जी के ड्रेसिंग सेंस पर क्या बोली फलक नाज?
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री फलक नाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी मुखर्जी की तस्वीर साझा की है खुशी कपूर के साथ ऊर्फी जावेद को भी दिखाया गया है और फलक खान ने लिखा “।उर्फी क्रिएटिव थी। वो प्लास्टिक चम्मच से ड्रेस बनाती थी। टायर से ड्रेस बनाती थी। उसने पिज्जा से ड्रेस बनाई। वो एक स्पॉट रखती थी स्पॉटिंग के लिए जहां मीडिया जाती थी और उसे कवर करती थी। उर्फी को चलते फिरते किसी ने नहीं कहा कि चड्डी पहनाओ इसको।”
ड्रेसिंग सेंस की हुई थी आलोचना
कुछ दिनों पहले खुशी मुखर्जी को सिर्फ कुर्ता पहनते हुए रोड पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद खुशी मुखर्जी अपने ही ड्रेसिंग सेंस से अनकंफरटेबल हो गई थी। इसके बाद खुशी मुखर्जी कैमरे के सामने अपनी ड्रेस को संभालते हुए नजर आई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी मुखर्जी को बहुत ही ज्यादा ट्रोल किया गया था।
Read More-पाकिस्तान में सरदार जी 3 का धमाका, ओपनिंग वीकेंड में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
