Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं एलविश यादव को सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके कुछ दिन बाद उन्हें बल भी मिल गई थी। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अभी हाल ही में नोएडा जेल से बाहर आए हैं। अब एक बार फिर से एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। गुरूग्राम कोर्ट ने एल्विश पर गाने के दौरान दुर्लभ सांपों का इस्तेमाल करने पर पशुक्रूरता अधिनियम, वन्य जीव अधिनियम, गैंबलिंग एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
इस थाने में मामला दर्ज करने का दिया आदेश
एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट मनोज राणा की कोर्ट ने बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मनोज राणा ने कहा कि एल्विश यादव के गानों में दुर्लभ सांपों का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में एल्विश यादव के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम, वन्य जीव अधिनियम, गेमलिंग एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र के तहत तमाम धारों के तहत मामला दर्ज किया जाए।अब इस मामले में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। 10 अप्रैल को बादशाहपुर थाना पुलिस ने इस मामले में अनुपालन रिपोर्ट अदालत में जमा करेगी।
View this post on Instagram
कौन है एल्विश यादव?
एल्विश यादव एक प्रसिद्ध यूटूबर है, जो शोर्ट फिल्म बनाते हैं। एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल है, जिसमें एक एल्विश यादव व्लॉगस और दूसरा एल्विश यादव के नाम से है। उनके करीब 4.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी-2 में धूम मचा दी थी। इसके बाद एल्विश ने ओटीटी-2 की ट्राफी अपने नाम कर सभी कंटेस्टेंट को पस्त कर दिया था।
Read More-आदित्य राय कपूर के साथ रिश्ते पर Ananya Panday ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘हम सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि…’
