Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentएल्विश यादव ने गुनाह किया काबुल, सांपों के जहर को लेकर भी...

एल्विश यादव ने गुनाह किया काबुल, सांपों के जहर को लेकर भी किए कई चौंकाने वाले खुलासे

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस के आगे अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एल्विश यादव ने पूछताछ में रेव पार्टी की जानकारी होने की बात कही है। इस पूछताछ में एल्विश यादव ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

-

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इस समय जेल की सलाखों के पीछे हैं। सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने कल एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था इसके बाद कोर्ट में पेश किया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस के आगे अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एल्विश यादव ने पूछताछ में रेव पार्टी की जानकारी होने की बात कही है। इस पूछताछ में एल्विश यादव ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

एल्विश यादव ने किये चौंकाने वाले खुलासे

एल्विश यादव से पूछताछ के दौरान पूछा गया कि क्या ‘उन्हे सेक्टर 51 में ही होने वाली रेव पार्टी के बारे में जानकारी थी?’ इस सवाल का जवाब देते हुए एल्विश यादव ने कहा,’हां मुझे इसके बारे में पहले से पता था। इस तरह की पार्टियां अक्सर होती रहती है।’ वही एल्विश से पूछा गया कि, ‘आखिर क्यों पार्टी में सांप मंगवाए गए थे और इसका इंतजाम आपने किया था?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा कि,’रेव पार्टियों में सांपों को भी लाया जाता है और वह सांप जहरीले नहीं होते सिर्फ उनको गले में डालकर इंजॉय किया जाता है। राहुल ने मुझे बोला था मैंने सिर्फ उसको सपेरे से कनेक्ट करवा दिया था। बाकी उनकी आपस में क्या बात हुई मुझे नहीं पता।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

स्नेक वेनम को लेकर क्या बोले एल्विश यादव

स्नेक वेनम को लेकर जब एल्विश यादव से पूछताछ हुई तो उन्होंने कहा कि,’स्नेक बाइट के जरिए स्नेक वेनम को कुछ लोग नशे के तौर पर लेते हैं। बाकी उसे स्नेक वेनम का क्या किया जाता है मुझे नहीं पता।’ वही पार्टी और उसके आयोजन को लेकर एल्विश यादव बोले-‘मेरी उनसे मुलाकात भी ऐसी किसी पार्टी में हुई थी। मैं अक्सर अपनी वीडियो शूट के लिए सांपों को उन्हीं लोगों के जरिए मंगवाता था।’

Read More-श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं पहुंची ऐश्वर्या राय, भाभी के बिना ननद मनाया जन्मदिन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts