Potato Side Effect: आलू सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू सभी सब्जियों में स्वाद बना देता है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे कई रेसिपीज या वेजिटेबल्स के साथ मिलकर पकाया जाता है। कुछ लोगों को सभी सब्जियों में आलू बहुत प्रिय होता है। लेकिन ज्यादा आलू खाना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। आईए जानते हैं ज्यादा आलू खाने के ये पांच नुकसान क्या होते हैं।
एलर्जी-ज्यादा आलू खाने से शरीर में एलर्जी बढ़ जाती है। आलू खाने से शरीर को स्टार्च मिलता है जिससे शरीर को एनर्जी हासिल होती है। लेकिन ज्यादा आलू खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो जाता है।
मोटापा- जो लोग वेट लूज कर रहे होते हैं, उनके लिए आलू की सब्जी खाना बहुत ही हानिकारक माना जाता है। ज्यादा आलू खाने से पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ने लगती है।
गठिया- ज्यादा आलू खाने से गठिया बाई का दर्द बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आलू का स्वाद भले ही आपको आकर्षित करता हो लेकिन इसे ज्यादा खाना नहीं चाहिए।
हाई बीपी-इंसान को ज्यादा आलू नहीं खाना चाहिए। ज्यादा आलू खाने से धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है जो आगे चलकर आपके लिए हानिकारक बनेगी।
डायबिटीज-आपने गौर किया होगा कि डायबिटीज के लोगों को आलू का परहेज बताया जाता है। अधिक आलू खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और नियमित तौर से ऐसा करते हैं तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
Read More-चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, खराब हो सकता है स्वास्थ्य
