Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentगर्मी की वजह से 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह...

गर्मी की वजह से ‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह की आंखों में हुआ ब्लड क्लाॅट, परेशान हुई एक्ट्रेस

मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह को आंखों में खुजली और जलन हुई जिसके बाद उनके को स्टार ने देखा तो उनकी दाई आंख में ब्लड क्लाॅट था। इस बात का खुलासा खुद दीपिका सिंह ने किया है।

-

Dipika Singh: गर्मी की वजह से इस समय हर कोई परेशान हो रहा है। इसी बीच मुंबई में टीवी शो मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह के आंखों में दिक्कत हो गई है जिसकी वजह से तुरंत ही उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह को आंखों में खुजली और जलन हुई जिसके बाद उनके को स्टार ने देखा तो उनकी दाई आंख में ब्लड क्लाॅट था। इस बात का खुलासा खुद दीपिका सिंह ने किया है।

गर्मी की वजह से हुआ ब्लड क्लाॅट

दीपिका सिंह ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि,’वह शूटिंग कर रही थी इस दौरान उनकी आंखों में खुजली और जलन हुई तब उनके को स्टार ने देखा तो उनकी दाई आंख में ब्लड क्लाॅट था। आधे घंटे के अंदर मैं डॉक्टर के पास भाग जिसके बाद मुझे तुरंत दवाइयां खाने आई ड्रॉप डालने के लिए कहा गया। दीपिका ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें कहा कि उन्होंने अपनी आंखों को नुकसान पहुंचा लिया है। इसे ठीक होने में 5 दिन लगेंगे मुझे अपनी आंख पर ज्यादा जोर देने से मना किया गया है।खासकर शूटिंग के दौरान ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने को भी मना किया गया है। मेरे बहुत से रोने वाले सीन शहर बताओ और एक्टर आपकी आंखों से सबसे ज्यादा इमोशंस बयां किए जाते हैं।’

इतने सालों से शूटिंग कर रही हूं कभी ऐसी समस्या नहीं हुई

वहीं दीपिका सिंह ने बताया कि, ‘मैं इतने सालों से शूटिंग कर रही हूं और कभी इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। गर्मी ने उनकी आंखों में क्लाॅट में सबसे बड़ा रोल निभाया है। मैं मड आयरलैंड में शूटिंग कर रही थी और तापमान बहुत ज्यादा था इसीलिए शरीर ने इस पर रिएक्ट किया। क्लाॅट मेरी राइट आंख में है तो हम ज्यादातर सूट लिफ्ट प्रोफाइल से ले रहे हैं। इससे सूट पर असर पड़ रहा है। शो में एक शादी का ट्रैक चल रहा है और मैं हर सीन में हूं इसीलिए मैं आराम भी नहीं कर सकती। मैं लिक्विड डाइट पर फोकस करके अपना ध्यान रख रही हूं।’

Read More-विक्की कौशल के साथ लंदन की सड़कों पर घूम रही थी कैटरीना कैफ, वीडियो बनाने पर खफा हुई एक्ट्रेस,पति का खींचा हाथ और फिर…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts