Neha Marda Pregnancy Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ‘डोली अरमानों’ की फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा बहुत जल्द अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं। नेहा मर्दा इन दिनों प्रेग्नेंसी मोमेंट इंजॉय कर रही हैं। नेहा मर्दा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। एक बार फिर से नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा मर्दा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई नेहा मर्दा
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा ‘डोली अरमानों की’ टीवी सीरियल में उर्मी का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। इसके अलावा नेहा मर्दा बालिका ‘वधू,’ ‘क्यों रिश्ते में कट्टी बट्टी’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आई थी। वही आपको बता दे नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। नेहा मर्दा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी जान मेरे अंदर बड़ी हो रही है।”इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन ऐसा था पति का रिएक्शन
इससे पहले भी नेहा मर्दा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि जब उनके पति ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबर जानी थी तो उनका कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने संडे के मौके पर अपने पति को प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए सरप्राइज दिया था। पत्नी को प्रेग्नेंट जानकर पति खुशी से झूम उठे थे। आपको बता दें नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही है। इन्होंने मशहूर बिजनेसमैन आयुष्मान खुराना के साथ 10 फरवरी 2022 को शादी की थी।
Read More-टीवी के ‘बालवीर’ को मिला बड़ा मौका, चांद की यात्रा पर जाएंगे Dev Joshi