Mukhtar Ansari News: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का कल शनिवार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी तथा गाजीपुर की जिलाधिकारी के बीच काफी बहस देखने को मिली है। दरअसल मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में हजारों संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसको लेकर जिला अधिकारी और अफजाल अंसारी के बीच बहस हो गई। अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।
अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
अंतिम संस्कार के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी को मिट्टी देने से रोकने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा,’ना इंसाफी की हद तो देखो अब तो मिट्टी तक पर एतराज हो रहा है। ना भूल तू ये हुक्मरान कयामत तक ना हुआ किसी का राज।’ दरअसल आपको बता दे स्थानीय प्रशासन ने अंसारी के आवास और कब्रिस्तान के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे इस घटनाक्रम के बीच मुख्तार अंसारी का शव शनिवार को गाजीपुर जिले में उनके पैतृक यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
गाजीपुर डीएम और अफजाल के बीच हुई थी बहस
बताया जा रहा है कि गाजीपुर डीएम और मुख्तार अंसारी के बीच तब बहस हुई जब जिला प्रशासन ने कथित तौर पर भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में कुछ लोगों को मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी देने के लिए कब्रिस्तान में प्रवेश करने से रोक दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें अफजाल अंसारी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप किसी को मिट्टी देने से नहीं रोक सकते हैं। गाजीपुर के जिलाधिकारी कार्यका अखौरी ने कहा,’परिवार के लोग मिट्टी दे सकते हैं। क्या समूचा शहर मिट्टी देगा। अफजाल अंसारी ने पलट कर कहा कहीं का कोई भी व्यक्ति देने जा सकता है। वहीं जिलाधिकारी ने जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए कहा कि, क्या इसके लिए कोई अनुमति ली गई है। अफजाल अंसारी ने कहा, सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद आप अंतिम संस्कार में शामिल होने से किसी को नहीं रोक सकती।
Read More-मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की असली वजह का हुआ खुलासा
