Pooja Singh -Karan Sharma: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री पूजा सिंह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पूजा सिंह ‘दीया और बाती हम’ टीवी शो में संध्या राठी की देवरानी का किरदार निभाया था। पूजा सिंह ने ‘ससुराल सिमर का 2’ एक्टर करण शर्मा के साथ शादी की है। पूजा सिंह की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पूजा सिंह और करण शर्मा बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं।
लाल जोड़े में दुल्हन बनी पूजा सिंह
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री पूजा सिंह(Pooja Singh )और करण शर्मा (Karan Sharma) ने मुंबई में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। कपल ने 30 मार्च को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लिए है। पूजा सिंह ने अपनी शादी में खूबसूरत लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था।
View this post on Instagram
इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का दुपट्टा लिया हुआ था। मांग टीका, नथ और हैवी ज्वेलरी में पूजा बहुत ही प्यारी लग रही थी। वही दूल्हे राजा करण की बात करें तो वह व्हाइट शेरवानी के साथ मेहरून स्टॉल और मेहरून पगड़ी में खूब जच रहे थे। वीडियो में पूजा की एंट्री और वर्णमाला की झलक देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram
पूजा सिंह की है दूसरी शादी
आपको बता दे पूजा सिंह की यह दूसरी शादी है इतना ही नहीं करण शर्मा की भी पहले शादी हो चुकी है। पूजा सिंह की पहली शादी कपिल छत्तानी के साथ हुई थी। वही करण शर्मा की शादी पहले टिया से हुई थी फिर और 2019 में दोनों का तलाक हो गया। करण शर्मा और पूजा सिंह की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 29 मार्च को हुए थे।
