Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'झलक दिखला जा' के मंच पर दिव्यंका त्रिपाठी ने दूसरी बार रचाई...

‘झलक दिखला जा’ के मंच पर दिव्यंका त्रिपाठी ने दूसरी बार रचाई शादी,पति विवेक दहिया के साथ लिए सात फेरे

दोबारा शादी की तस्वीर दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने शेयर की है। इस दौरान दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी में पूरा झलक परिवार शामिल हुआ है।

-

Divyanka Tripathi: ये है मोहब्बतें टीवी सीरियल में इशिता भल्ला का किरदार निभा चुकी दिव्यंका त्रिपाठी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। इन दोनों दिव्यंका त्रिपाठी ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर नजर आ रही हैं। डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में वेडिंग स्पेशल एपिसोड देखने को मिला है जिसमें विवेक दहिया ने दिव्यंका त्रिपाठी के साथ दोबारा शादी की है। दोबारा शादी की तस्वीर दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने शेयर की है। इस दौरान दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी में पूरा झलक परिवार शामिल हुआ है।

दोबारा शादी के बंधन में बंधी दिव्यंका

हाल ही में शो में वेडिंग स्पेशल एपिसोड हुआ जिसमें विवेक दहिया को सरप्राइज देने के लिए दिव्यंका त्रिपाठी अपनी शादी का जोड़ा पहनकर स्टेज पर पहुंची थी। दिव्यंका और विवेक दहिया ने झलक दिखलाजा के मंच पर सात फेरे लिए हैं। इस दौरान विवेक और दिव्यंका वरमाला के वक्त काफी मस्ती करते हुए भी नजर आए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विवेक दहिया ने लिखा, “दिलवाले दुल्हनिया ले जा चुके हैं मगर फिर एक बार ले जाएंगे..।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

2016 में की थी विवेक और दिव्यंका ने शादी

आपको बता दे दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की मुलाकात टीवी शो “ये है मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी। दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात 8 जुलाई 2016 में हुई थी। दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं।

Read More-अर्पिता खान के घर पर स्पॉट हुई शौरा खान, हिजाब में दिखीं अरबाज की होंने वाली दुल्हनिया

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts