मुंबई में हाल ही में एक भव्य इवेंट आयोजित किया गया, जहां टीवी के मशहूर कलाकार और असल जिंदगी के जोड़ीदार, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने नए शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का प्रमोशन किया। इस इवेंट में दोनों ने पारंपरिक परिधानों में शिरकत की और मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरीं। इवेंट के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया। गुरमीत ने सबके सामने पत्नी देबिना के पैर छूकर न केवल सबको आश्चर्यचकित कर दिया बल्कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की एक मिसाल भी पेश की।
जब मंच पर झुककर गुरमीत ने किया पत्नी का सम्मान
यह खास पल उस समय कैमरे में कैद हुआ जब मंच पर दोनों कलाकार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान गुरमीत ने अचानक झुककर पत्नी देबिना के पैर छू लिए। दर्शकों और फैंस के लिए यह एक भावनात्मक और अभूतपूर्व क्षण था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “सच्चा सम्मान” बता रहा है तो कोई “पब्लिसिटी स्टंट” कह रहा है। लेकिन इस एक क्षण ने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया है।
View this post on Instagram
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता
गौरतलब है कि ‘रामायण’ में राम और सीता की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले गुरमीत और देबिना असल जीवन में भी एक मजबूत और प्रेरणादायी जोड़ी माने जाते हैं। अब उनका नया शो ‘पति पत्नी और पंगा’ 2 अगस्त से ऑनएयरि हो गया है और इसकी कहानी में भी एक पति-पत्नी के रिश्ते की उलझनों और उनके समाधान की झलक मिलेगी। शो के प्रमोशन के इस खास लम्हे ने दर्शकों के बीच शो को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ा दी है।
Read More-क्या अजय देवगन फिर मचाएंगे हंगामा? ‘गोलमाल 5’ का रोहित शेट्टी ने किया धमाकेदार ऐलान!
