HomeEntertainmentचहल की टीम पंजाब की हार के बाद खुश हुई धनश्री वर्मा!...

चहल की टीम पंजाब की हार के बाद खुश हुई धनश्री वर्मा! RCB को दी जीत की बधाई

आईपीएल 2025 में चहल पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। चहल की टीम पंजाब किंग्स के हारने के बाद धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

-

Dhanashree Verma: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के कारण सुर्खियों में रहे थे। कुछ दिनों पहले ही धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ था और आईपीएल 2025 में चहल पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। चहल की टीम पंजाब किंग्स के हारने के बाद धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

धनश्री वर्मा ने दी जीत की बधाई

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को पंजाब के खिलाफ जीत कर आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है आरसीबी के आईपीएल में चैंपियन बनने के बाद बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए विराट कोहली को शुभकामनाएं दी है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “फाइनली नंबर 18…18 के लिए। बधाई को विराट कोहली और टीम।”IPL 2025: युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स हारी, एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने दी विराट कोहली को दी जीत की बधाई

पंजाब की हार पर नहीं दिया रिएक्शन

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के एक्स पति युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे जिसके बाद उनकी टीम फाइनल तक पहुंच गई थी। लेकिन युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब का आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने का सपना सपना ही रह गया। आरसीबी ने फाइनल में जीत के साथ पंजाब का सपना तोड़ दिया।

Read More-आज IPL को मिलेगा नया चैंपियन, बैंगलोर या पंजाब किसका खत्म होगा 18 साल का इंतजार?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts