Monday, February 16, 2026
HomeEntertainment‘मैं किसी से डरती...’ ट्रोलर्स पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, कह...

‘मैं किसी से डरती…’ ट्रोलर्स पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

बॉलीवुड की अदाकारा दीपिका पादुकोण किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने पहली बार ट्रोलर्स पर अपना रिएक्शन दिया है

-

Deepika Padukone: बॉलीवुड की सुपरस्टार अदाकारा दीपिका पादुकोण के लिए साल 2023 बहुत ही शानदार रहा है। क्योंकि इस बार दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान के साथ दो फिल्मों में नजर आई है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को इस बार कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का गुस्सा ट्रोलर्स पर फूटा है।

दीपिका पादुकोण ने ट्रोलर्स पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की अदाकारा दीपिका पादुकोण किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने पहली बार ट्रोलर्स पर अपना रिएक्शन दिया है। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि “जब भी वह किसी चीज के बारे में सच में मजबूती या पैशन से महसूस करती हैं तो वह खुद को एक्सप्रेस करने से पहले दो बार नहीं सोचतीं। वह ऐसी इंसान बन गई हैं जहां वह सच बोलने या गलतियां मानने से डरती नहीं हैं। वह सॉरी कहने से नहीं डरतीं और ना ही उन्हें ऐसा इकलौता इंसान होने से कोई दिक्कत है जिसका नजरिया अलग है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

इस वजह से ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की अदाकारा दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले अपने पति रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण के आठवे सीजन में नजर आई थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे जिसके बाद कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण का खूब मजाक उड़ाया है।

Read More-कैटरीना और रश्मिका के बाद Kajol की अश्लील तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का शिकार हुई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts