Deepika Padukone Video: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकनी पर विवाद छिड़ गया है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसी बीच दीपिका पादुकोण आज सुबह बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने कैमरामैन से कुछ ऐसे सवाल कर दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल कपड़ों में दिखी हैं। एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का लॉन्ग वूलेन ड्रेस पहना हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का बैग कैरी किया हुआ था। इसी के साथ उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखा है। जब एक्ट्रेस गाड़ी से उतरते हैं तो कैमरामैन कहते हैं कि मैम धीरे चलिए तो एक्ट्रेस कहती है इससे स्लो कैसे चल सकती हूं।
View this post on Instagram
ट्रेलर को लेकर कर दिया ये सवाल
इस वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस कहती हैं कि,‘ट्रेलर देखा कि नहीं?’ जिस पर एक फोटोग्राफर कहता है बहुत मजा आया है। तो वहीं एक फोटोग्राफर ने कहा कि मैंने तो अभी नई टीवी खरीदी है उसी पर देखा है। जिसके बाद फोटोग्राफर कहता है कि, बड़ी टीवी पर देखा तो दीपिका भी यही सवाल कर देती हैं। वही आपको बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।