Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentबर्थ एनिवर्सरी पर सामने आया सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल का प्यारा वीडियो,...

बर्थ एनिवर्सरी पर सामने आया सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल का प्यारा वीडियो, देखकर भावुक हुए फैंस

इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल(shehnaz gill)का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इमोशनल हो रहे हैं।

-

Siddharth Shukla Birth Anniversary: टेलीविजन के फेमस अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। आज सिद्धार्थ शुक्ला की 43वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल(shehnaz gill)का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इमोशनल हो रहे हैं।

सामने आया सिद्धार्थ और शहनाज का वीडियो

इस वक्त सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल को देखकर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि ‘हैप्पी बर्थडे सिड।’ यह वीडियो शहनाज और सिद्धार्थ के गाने ‘शोना -शोना ‘ का है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इमोशनल हुए सिद्धार्थ के फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए लिखा,”आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।” वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा,”हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा आपको याद करता रहूंगा।” वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ हम आपको बहुत याद करते हैं।” आपको बता दे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती बिग बॉस 13 के घर में हुई थी। वही 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Re ad More-‘ये डफर आदमी है…’ इस बीमारी की वजह से बनाते थे सनी देओल का मजाक, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts