Wednesday, March 29, 2023

Case to banta hai: कॉमेडियन एक्टर ने Sonakshi Sinha का बोल दिया डायलॉग, एक्ट्रेस ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हो रहा है वायरल

सलमान खान की फिल्म दबंग का डायलॉग 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है' काफी मशहूर है। यह डायलॉग आज भी अक्सर लोग बोला करते हैं। जी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉमेडियन एक्टर ने इस डायलॉग को बोल दिया है तो एक्ट्रेस ने थप्पड़ जड़ दिया है।

Must read

- Advertisement -

Case To Banta Hai: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी नजर आए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के डायलॉग्स भी काफी पसंद किए जाते हैं इस फिल्म का एक डायलॉग बहुत ही पसंद किया जाता है। सलमान खान की फिल्म दबंग का डायलॉग ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है’ काफी मशहूर है। यह डायलॉग आज भी अक्सर लोग बोला करते हैं। जी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉमेडियन एक्टर ने इस डायलॉग को बोल दिया है तो एक्ट्रेस ने थप्पड़ जड़ दिया है।

डायलॉग बोलने पर सोनाक्षी सिन्हा ने जड़ा थप्पड़

- Advertisement -

इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अमेजॉन मिनी टीवी पर रितेश देशमुख ‘केस तो बनता है’ में नजर आ रही है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा पर कई सारे इल्जाम लगाए जा रहे हैं और खूब मस्ती करती हुई एक्ट्रेस नजर आ रही। इसी बीच कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by amazon miniTV (@amazonminitv)

डायलॉग बोला है जिसे सुनकर एक्ट्रेस ने कॉमेडियन एक्टर पर थप्पड़ जड़ दिया है। परितोष त्रिपाठी ने बोला, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता प्यार से लगता है’। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा ,’डर नहीं लगता है’ और उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। सोनाक्षी सिन्हा के इस रिएक्शन को देखकर हर कोई हैरान रह गया है हालांकि यहां प्रोमो वीडियो काफी मजेदार है।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीचर भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज कर दी जाएगी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

Read More-‘मुझसे ज्यादा हाइट और हैंडसम दिखते हैं ऋतिक रोशन…’ अपनी ढलती उम्र देख Saif Ali Khan का छलका दर्द

- Advertisement -

More articles

Latest article