HomeEntertainmentCID की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुई मारपीट, पुलिस स्टेशन पहुंची वैश्णवी...

CID की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुई मारपीट, पुलिस स्टेशन पहुंची वैश्णवी धनराज, शेयर किया वीडियो

वैष्णवी धनराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि उनके साथ मारपीट हुई है और वह पुलिस स्टेशन में हैं। वैष्णवी धनराज के साथ हुई मारपीट

-

Vaishnavi Dhanraj: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री वैष्णवी धनराज इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। वैष्णवी धनराज ने टेलीविजन के कई पॉपुलर शो में काम किया है वैष्णवी को असली पहचान सीआईडी शो से मिली है। अब इसी बीच वैष्णवी धनराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि उनके साथ मारपीट हुई है और वह पुलिस स्टेशन में हैं।

वैष्णवी धनराज के साथ हुई मारपीट

वैष्णवी धनराज ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया उसमें देखा जा सकता है कि वह कहती हुई नजर आ रही है कि हाय , मैं वैष्णवी धनराज हूं। मुझे सच में अभी मदद की जरूरत है। मैं काशी मीरा पुलिस स्टेशन में हूं। मेरे परिवार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया और मुझे बहुत बुरी तरह से पीटा गया। कृपया मुझे मीडिया, समाचार और चैनलों में हर किसी से मदद की जरूरत है कृपया आइए और मेरी मदद करें।’ वही वैष्णवी धनराज ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया था कि वह बार-बार घरेलू हिंसा की घटनाओं के बाद उन्होंने नितिन को तलाक दे दिया। अभिनेत्री ने नितिन को सलाहकार बुलाकर अपनी शादी बचाने की कोशिश का भी जिक्र किया हालांकि बात नहीं बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

वीडियो में दिखे चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

आपको बता दे वैष्णवी धनराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं उनके होंठ और दाहिने हाथ की कलाई में भी चोट लगी है। वैष्णवी धनराज ने 2016 में अभिनेता नितिन शेरावत से शादी की थी हालांकि बाद में उन्होंने तलाक भी ले लिया। आपको बता दे वैष्णवी धनराज बेहद ,बेपनाह, तेरे इश्क में घायल, सीआईडी, आपकी नजरों ने समझा आदि जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Read More-‘मुझे कुछ चीजें नहीं आई पसंद…’ भाई बॉबी देओल की Animal पर सनी देओल ने दिया चौंकाने वाला बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts