Saturday, March 25, 2023

 ‘छोटी सरदानी’ फेम निमृत कौर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड की Bigg Boss में होने वाली है एंट्री! फैंस बोले-‘अब क्या करेंगे अब्दू रोजिक’

इस शो में निमृत कौर और अब्दु रोजिक की नजदीकियां काफी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच निमृत कौर को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

Must read

- Advertisement -

Bigg Boss 16: टीवी का मशहूर और पॉपुलर शो बिग बॉस16 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक से बढ़कर एक टीवी सेलेब्स हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस शोला में इन दिनों टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया काफी चर्चा में बनी हुई है। निमृत कौर कलर्स टीवी के मशहूर पॉपुलर शो छोटी सरदारनी में निमृत कौर का ही किरदार निभाती हुई नजर आई थी।

- Advertisement -

निमृत कौर ‘बिग बॉस16’ की सबसे पहली कैप्टन बनी थी। इस शो में निमृत कौर और अब्दु रोजिक की नजदीकियां काफी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच निमृत कौर को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

निमृत कौर के बॉयफ्रेंड की बिग बॉस में होगी एंट्री

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निमृत कौर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। कहां जा रहा है बिग बॉस16 में बहुत जल्द निमृत कौर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड माहिर पांधी की एंट्री होने वाली है। इस शो में निमृत कौर के बॉयफ्रेंड माहिर के आने से अब्दु रोजिक का कैसा रिएक्शन होगा अब इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahir Pandhi (@mesmahirising)

 लोगों ने अब्दु का उड़ाया मजाक

जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अब्दु रोजिक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोग निमृत कौर के बॉयफ्रेंड की एंट्री पर खुश हैं तो कुछ लोग मेकर्स के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं उन्हें इस शो में नहीं आना चाहिए। कुछ लोग कह रहे हैं कि अब्दु का माहिर के आने पर क्या रिएक्शन होगा। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर फनी मींस बना रहे हैं|

Read More-रिलीज से पहले ही Ajay Devgan की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने एडवांस बुकिंग मे की तगड़ी कमाई, क्या पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका?

- Advertisement -

More articles

Latest article