जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) के पिता और जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Producer Boney Kapoor) के साथ बीते दिन साइबर फ्रॉड हो गया है। बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के बैंक अकाउंट के लगभग 400000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। मुंबई पुलिस को बोनी कपूर ने एक मामले की शिकायत दी। पुलिस थाने में बुधवार के दिन सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
खुद बताई आपबीती
बोनी कपूर ने बताया है कि किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 5 बार ट्रांजैक्शन कर 342000 रुपए अकाउंट से निकाल लिए बोली ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड की कोई जानकारी नहीं मांगी गई थी। इसी के साथ ही उनके पास कोई भी फोन कॉल नहीं आया।
बोनी ने बताया कि उन्हें ऐसा पता चला था कि उनके अकाउंट से पैसे निकल रहे हैं। तब उन्होंने बैंक से बात की जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में कहा है कि उनको शक है कि किसी ने बोनी कपूर के कार्ड का प्रयोग करते समय उसका डाटा निकाला था। जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए हैं। अभी इस मामले में जांच चल रही है।
बात करें अगर बोनी कपूर की तो वह बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर हैं उन्होंने मिस्टर इंडिया वांटेड जुदाई नो एंट्री और मॉम जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की है। जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की बनाई नई फिल्म में
दिखाई देने वाले हैं। रणबीर कपूर को वो इस फिल्म में पिता का रोल निभा रहे हैं। यह बोनी कपूर की डेब्यू फिल्म होगी।
इसे भी पढ़ें-रियल लाइफ में पोपटलाल की दुल्हनिया है बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें