यूपी। बॉलीबुड कई तरह की अंतरंगी चीजों के लिए जाना जाता है। जिसके चलते कई अभिनेत्री और डारेक्टर सभी कॉनट्रोवर्सी के शिकार होते हैं। जिनमें से हाल ही में अनुराग कश्यप के साथ एक लड़की की फोटो वायरल हो रही है बता दें कि वो उनकी दूसरी शादी के बाद तीसरी गर्लफ्रेंड हैं। जिसकी उम्र महज 21 साल है। इसे भी पढ़ें : शाहरुख खान को पाक सेना ने दी नसीहत,कहा आपको है ‘बॉलीबुड सिंड्रोम’
दरअसल, अनुराग बॉलीवुड के वो डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। यही वजह है कि वो युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हैं। अनुराग अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खिया में रहते हैं। 10 सितंबर 1972 को जन्मे अनुराग कश्यप गोरखपुर के रहने वाले हैं। अनुराग ने दो शादियां कीं लेकिन उनका रिश्ता किसी के साथ नहीं टिक पाया। फिर उनका नाम अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ जुड़ा। इन दिनों अनुराग इसी लड़की के साथ रिलेशन में हैं।
कल्कि कोचलिन से अलग होने के बाद 47 साल के अनुराग कश्यप ने उनके प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली लड़की शुभ्रा शेट्टी को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों साल 2015 से ही रिलेशन में हैं। उस वक्त शुभ्रा की उम्र सिर्फ 21 साल थी। फिलहाल अब वो 25 साल की हो चुकी हैं। इसे भी पढ़ें : भारत की बहादुरी बेटी जिसके मरने पर रोया था पाक, आतंकियों से लोहा लेने के दौरान हुई थी शहीद
शुभ्रा और अनुराग ने ये बात सालों तक छिपा कर रखी। लेकिन बीते साल एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- ‘सभी को प्यार करने का अधिकार है। मैं प्यार की बहुत कद्र करता हूं फिर चाहे उम्र 90 साल की ही क्यों न हो? मैं टूटे दिल को लेकर समय बर्बाद नहीं करना चाहता।’
अनुराग ने आगे कहा था- ‘बॉलीवुड में कई सारे ऐसे गाने हैं जो टूटे दिल के ऊपर बने हैं मैं घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं। मैं टूटे दिल की बजाय दोबारा प्यार में पड़ने पर यकीन रखता हूं।’ इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों जेंट्स टॉयलेट में चली गई थी आयुष्मान खुराना की ये हीरोइन, खुद किया खुलासा
गौरतलब है कि अनुराग ने साल 2003 में आरती बजाज से शादी रचाई थी। दोनों से एक बेटी भी है। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2011 में कल्कि से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।