Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentगणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार और कंगना रनौत...

गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित इन एक्टर्स ने दिखाई देशभक्ति

इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित कई बड़े सितारों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं पूरे देश को दी हैं।

-

Republic Day: आज 26 जनवरी को पूरे भारत देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस समय भारत का हर शख्स देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। आपको बता दे कि आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सभी सितारे गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित कई बड़े सितारों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं पूरे देश को दी हैं।

1. अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार ने आज सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार हाथ में तिरंगा लिए हुए रेत पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने लिखा “न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा टाइम आ गया है। हैप्पी रिपब्लिक डे।” अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में एक साथ देखा जाएगा। बड़े मियां चोटे मियां फिल्म का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

2. अनुपम खेर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने भी पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं। अनुपम खेर ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें कई जवान परेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ अनुपम खेर ने लिखा “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं। इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज़ रिकॉर्ड हुई है।उस आवाज़ में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

3. कंगना रनौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कंगना रनौत सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत इमरजेंसी फिल्म में नजर आने वाली है।Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां

Read More-टीवी पर फिर से वापसी करने जा रही ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘कोकिला मोदी’, किस शो में आएंगी नजर?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts