Saturday, April 1, 2023

Deepika Padukone के भगवा वाले बिकिनी लुक पर भड़के BJP मंत्री बोले,‘नहीं रिलीज होने देंगे पठान को’

शाहरुख खान के साथ-साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के बिकनी वाले लुक्स ने तो सुर्खियां ही बटोर ली हैं। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण ने जो बिकनी पहन रखी है उसका रंग भगवा है जिसके चलते अब वह मुसीबत में पड़ गई हैं।

Must read

- Advertisement -

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं अब इस फिल्म पर मुसीबत मंडराने लगी है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान के साथ-साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के बिकनी वाले लुक्स ने तो सुर्खियां ही बटोर ली हैं। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण ने जो बिकनी पहन रखी है उसका रंग भगवा है जिसके चलते अब वह मुसीबत में पड़ गई हैं।

विवादों में आई पठान फिल्म

- Advertisement -

रिलीज होने से पहले ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म को बायकाट करने की मांग चल रही है। दीपिका पादुकोण इस गाने में भगवा रंग पहने शाहरुख खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मंत्री पठान के मेकस को चेतावनी दी है कि फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सींस को तुरंत ही बदला जाए नहीं तो अच्छा नहीं होगा। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा है जिस तरह से पठान में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग का मजाक उड़ाया है वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहीं ना कहीं बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ जाने की कोशिश कर रहा है दुर्भाग्य की बात है जिस भगवा रंग ने देश को नई दिशा दी है आज उसी का अपमान हो रहा है उसे बेशर्म रंग नाम दे दिया गया है।

दीपिका के बिकनी वाले लुक ने मचाया तहलका

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पठान फिल्म के इस गाने में बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण की बिकनी वाली लुक ने तो इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया है। पठान फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग को देखकर इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है हर जगह इस फिल्म को बायकाट करने की मांग चल रही है। शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है।

Read More- भरी महफिल में खुल्लम खुल्ला रोमांस करते नजर आए Vicky Kaushal- Katrina Kaif, सामने आया ये वीडियो

- Advertisement -

More articles

Latest article