Karan Singh Grover Bipasha Basu Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अभी हाल में पेरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु ने पिछले महीने ही बेटी को जन्म दिया है। न्यू मम्मी बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपनी क्यूट सी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
पापा करण सिंह के साथ सोती नजर आई देवी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई है इस दौरान उनकी राजकुमारी अपने पापा के साथ सुकून के पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु की बेटी देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सोती हुई नजर आ रही हैं। बेटी ने हाथों में पिंक गल्वस पहने हुए हैं और दोनों ने नन्हें हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है। हालांकि उनकी नन्ही परी ने अपने दोनों हाथों से अपना चेहरा छुपाया हुआ है।
View this post on Instagram
करण सिंह ग्रोवर की पूरी हुई इच्छा
आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पति करण सिंह ग्रोवर और वह दोनों ही चाहते हैं कि उन्हें भगवान एक बेटी दे। उन्होंने कहा था कि हम दोनों शुरू से ही चाहते हैं कि हमें एक बेबी हो लेकिन उसमें हम बेटी चाहते हैं। बिपाशा बसु ने यहां इंटरव्यू बेटी के जन्म से पहले ही दिया था। आपको बता दे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 2016 में शादी कर ली थी।
Read More-इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में पागल थे भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan, दीवानगी में भूल बैठे थे घर परिवार