बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में एक नया मोड आ गया है। सुशांत की मौत के डेढ़ महीने का बाद पिता केके सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया है। केके सिंह ने बेटे सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में केस दर्ज करवाया है। इस दौरान सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद बिहार पुलिस भी कड़ी जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी वजह से बिहार पुलिस ने एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की है। जिसमें अंकिता ने रिया पर बड़ा खुलासा किया है।
बिहार पुलिस की पूछताछ के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि, ‘फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान सुशांत का उनके पास मैसेज आया था। इस दौरान सुशांत ने अंकिता को विश किया था। इस दौरान सुशांत और अंकिता के बीच काफी बातचीत हुई। बातचीत के दौरान सुशांत कई बार इमोशनल भी हो गए थे। इसी दौरान सुशांत ने रिया के बारे में अंकिता को बताया था।’ अंकिता ने आगे बताया, ‘वो इस रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके है, वो इसे खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान कर रही है।’ वहीं, इस दौरान अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को सुशांत से हुई चैट भी शेयर की है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।
बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत को प्यार के जाल में फंसा कर पैसे ऐंठे है। इतना ही नहीं, रिया पर आरोप है कि उन्होंने ही सुशांत पर आत्महत्या का दबाव बनाया है। वहीं, इन आरोप के बाद अब बिहार पुलिस मुंबई में जांच कर रही है। बिहार पुलिस सुशांत के सभी करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस सुशांत के घर की भी जांच करेगी। जिसके आधार पर कड़ी जांच होगी।
ये भी पढ़ें:-कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा! सुशांत की मौत पर कहा-&;महेश भट्ट और रिया ने ली;..