Monday, February 23, 2026
HomeEntertainment'सलमान खान को माफी मांग लेनी चाहिए....', भजन गायक अनूप जलोटा ने...

‘सलमान खान को माफी मांग लेनी चाहिए….’, भजन गायक अनूप जलोटा ने एक्टर को दी नसीहत

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को टाइट कर दिया गया है।

-

Anup Jalota On Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकियां दे रहा है। लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को काला हिरण मारने पर माफी मांगने के लिए कह रहा है। अभी हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को टाइट कर दिया गया है। वहीं अब इस मामले पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सलमान खान को माफी मांगने की नसीहत दे डाली है।

अनूप जलोटा ने दी सलमान खान को नसीहत

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के मामले पर भजन सम्राट अनुपम जलोटा का बड़ा बयान सामने आया है। अनूप जलोटा ने सलमान खान को माफी मांगने की नसीहत दे डाली है। अनूप जलोटा ने कहा कि सलमान खान ने काला हिरण मारा या नहीं मारा इसे छोड़ देना चाहिए। सलमान खान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। यह अब ईगो की बात नहीं है।”

सलीम खान बोले -मेरा बेटा नहीं मांगेगा माफी

सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस मामले पर बातचीत करते हुए कहा कि मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया वह माफी नहीं मांगेगा। सलीम खान ने कहा सलमान ने किसी जानवर को नहीं मारा तो माफी किस बात की मांगे माफी मांगने का मतलब है कि सलमान ने उसे गलती को स्वीकार किया है जो सलमान ने की ही नहीं।

Read More-सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा- ‘ये गलती से पहुंच गया…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts