Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment'भूल भुलैया' का छोटा पंडित बनना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, खतरे...

‘भूल भुलैया’ का छोटा पंडित बनना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, खतरे में पड़ी एक्ट्रेस की जान

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल उर्फी जावेद के कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही डरावने अवतार में नजर आ रही हैं।

-

Urfi Javed: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उर्फी जावेद हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा पहन कर सामने आ जाती है जिससे लोग चौंक जाते हैं। अब इसी बीच उर्फी जावेद ने भूलभुलैया के छोटा पंडित का लुक कॉपी किया है जो उनको भारी पड़ गया है। टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल उर्फी जावेद के कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही डरावने अवतार में नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने शेयर किया पोस्ट

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने लुक और मेल की फोटोज शेयर करते हुए लिखा है कि,’मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म से एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।’ वही उर्फी ने जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें लिखा है जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर दो नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा।’ वही एक शख्स ने लिखा, ‘हमारे हिंदू धर्म का नाम बदनाम कर रही हो।बीच चौराहे गोली मारेंगे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

हेलोवीन पार्टी के लिए रेडी हुई थी एक्ट्रेस

आपको बता दें टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद हेलोवीन पार्टी के लिए रेडी हुई थी इसीलिए उन्होंने भूल भुलैया के छोटा पंडित का लुक अपनाया था। उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था,’मैं उम्मीद करती हूं आप सभी को पता होगा छोटा पंडित भूल भुलैया का किरदार बहुत मेहनत से हेलोवील पार्टी के लिए रेडी हुई थी लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो ही बना डालूं।’

Read More-सिंघम अगेन के लिए रणवीर सिंह का पहला लुक आया सामने, पोस्टर में एक्टर के साथ देख हनुमान जी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts