Ekta Kapoor and Shobha Kapoor Arrest Warrant:बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एकता कपूर सीरियल, वेब सीरीज, फिल्म निर्माता है। एकता कपूर के टीवी सीरियल आज भी टेलीविजन पर पसंद किए जाते हैं। लेकिन एकता कपूर के फैंस को लेकर बहुत बुरी खबर सामने आई है एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एकता कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने मंगलवार को गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। अब यह कहा जा रहा है कि एकता कपूर के साथ-साथ शोभा कपूर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। यह वारंट वेब सीरीज 3X के सीजन 2 को लेकर जारी किया गया है। शोभा कपूर और एकता कपूर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।
एकता कपूर को लेकर आ अरेस्ट वारंट किया गया जारी
दरअसल आपको बता दें एकता कपूर और शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है मंगलवार को बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। 2021 वेब सीरीज 3X के आपत्तिजनक सींस को लेकर बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत पत्र में बताया गया था कि एकता कपूर इस वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी मैं दूसरे के साथ संबंध बनाती है। इतने दिनों तक यह मामला चलता रहा और अब एकता कपूर को लेकर आ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।
एकता कपूर ने रिलीज की थी घटिया वेब सीरीज
लोगों का कहना है कि 3 एक्स वेब सीरीज में बहुत ही भद्दे भद्दे सींस दिखाए गए हैं। यह वेब सीरीज बेहद ही घटिया वेब सीरीज है। इस संबंध में बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया है कि एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा इस घटिया वेब सीरीज को रिलीज किया गया था। उनका कहना है कि हमारे देश के जवानों के कारण ही हम लोग सुरक्षित हैं और ऐसे वेब सीरीज बनाना हमारे जवानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना होता है। इस मामले को लेकर विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है|
Read More-Shahrukh Khan को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत, इस मामले में चल रहा था केस