बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त जानलेवा बीमारी कैंसर से पीड़ित पाए गए है। हाल ही में जानकारी मिली है कि एक्टर को लंग्स कैंसर है। जिसके लिए वह जल्द ही अमेरिका जा सकते है। वहीं, सोशल मीडिया पर अभिनेता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे है लेकिन क्या आप जानता है बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी है। जो कैंसर की वजह से अपनी जान गवा चुके है लेकिन कुछ ऐसे भी सेलेब्स है जिन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ कैंसर का सामना किया। और आज एक अच्छी जिंदगी जी रहे है। आज हम आपको उन सितारों को बारे में बताएंगे। जो कैंसर का सामना करने के बाद आज पूरी तरह स्वस्थ्य है।
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थी। एक्ट्रेस को 42 साल की उम्र में अपने कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके बाद एक्ट्रेस का 6 महीने तक इलाज चला। इस दौरान एक्ट्रेस की सर्जरी हुई। मनीषा कोइलराला के मुताबिक, इस घटना ने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में बदल दिया है।
युवराज सिंह
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह भी लंग कैंसर से पीड़ित थे। युवराज को जब कैंसर की जानकारी मिली तो वह स्टेज 1 पर थे। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में युवराज का इलाज चला। यहां पर बल्लेबाज की कीमोथेरेपी हुई। जिसके बाद वह पूरी तरह फीट होकर देश वापस लेते।
अनुराग बसु
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु भी कैंसर से पीड़ित थे। अनुराग बसु ने खुद इस बात को कहा था कि उनके जीने की सिर्फ 50% उम्मीद है लेकिन अनुराग बसु ने जीने की उम्मीद नहीं खोई। जिस वजह से ही वह पूरी तरह ठीक हो पाए।
लीजा रे
लीजा रे उन कलाकारों में से एक है जो मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड और फिर हॉलीबुड की फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। लीजा रे कैंसर से पीड़ित थी लेकिन स्टेम सेल की सफल ट्रीटमेंट से वह पूरी तरह ठीक हो गई। कैंसर का सामना करने के बाद लीजा रे एक किताब पर काम कर रही है। जो मॉडल की जिंदगी पर आधारित है।
मुमताज
बॉलीवुड में लंबे समय तक राज करने वाली एक्ट्रेस मुमताज को आज भी कोई नहीं भूला है। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है लेकिन ये सुपरहिट एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। 43 साल की उम्र मुमताज को पता चला कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद लगभग 11 साल तक एक्ट्रेस का इलाज चला। इसके बाद ही एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हो गई।