Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentअभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से किया था गुपचुप...

अभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से किया था गुपचुप निकाह? रूमर्स पर एक्ट्रेस ने किया था यूं रिएक्ट

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। लेकिन एक समय ऐसा था जब यह खबरें आई थी कि ऐश्वर्या और सलमान ने शादी कर ली है।

-

Abhishek Bachchan: बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का अफेयर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुका है। लेकिन ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का साथ लिखा था। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान के साथ जुड़ा था। सलमान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे। हालांकि कुछ समय बाद सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। लेकिन एक समय ऐसा था जब यह खबरें आई थी कि ऐश्वर्या और सलमान ने शादी कर ली है।

गुपचुप सलमान और ऐश्वर्या ने कर लिया था निकाह?

जिस समय सलमान खान और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे जोड़ों पर थे उस दौरान अफवाहें आई थी कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह एक निकाह समारोह था लोनवाला के एक बंगले में हुए समारोह को मुंबई के एक काजी ने संपन्न कराया था। अफवाहें थी कि ऐश्वर्या ने शादी के लिए इस्लाम धर्म भी अपना लिया था। बाद में यह भी कहा गया था की शादी में उनके माता-पिता शामिल नहीं हुए थे। अफवाहें फैली थी की शादी के बाद कथित तौर पर जोड़ा अपने हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गया था। हालांकि इन खबरों को ऐश्वर्या राय और सलमान खान दोनों ने खारिज कर दिया था।

ऐश्वर्या ने कर दिया था इन खबरों को खारिज

इन खबरों पर ऐश्वर्या राय ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि, “अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है, इसके अलावा मुझे अपनी मां की दुर्घटना के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताने का भी समय नहीं मिला। मैं उन लोगों से भी नहीं हूं अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने गर्व से अपनी शादी की घोषणा करती फिर भी शादी करने का समय कहां है?”

Read More-आखिर क्यों जया बच्चन पर आग बबूला हुए सलमान खान? दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- ‘लोगों का दिमाग खराब…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts