आप सभी जानते ही होंगे कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों की फिटनेस और खूबसूरती घटती ही चली जाती है मगर बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो बढ़ती उम्र के साथ मानों और भी खूबसूरत होती जा रही हैं और ये बात भी गलत साबित हो रही है कि बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती घटती है। बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक अपनी फिटनेस और खूबसूरती को वैसे ही बरकरार रखा है जैसे वो पहले दिखा करती थीं। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेस के बार में बताने जा रहे हैं जो दिन पर दिन और खूबसूरत होती जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें:- इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी आज, बेटे बाबिल ने लिखा भावुक पोस्ट- चाहकर भी नहीं भूल पा रहे…
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को अक्सर आपने योगा अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हुए देखा होगा। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। शिल्पा 45 साल की हैं मगर उन्हें देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगता। वह आज भी फिट और काफी खूबसूरत नजर आती है।
View this post on Instagram
रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसस में से एक हैं। 46 साल बाद भी रवीना ने बिल्कुल हॉट और स्लीम नजर आती हैं। नब्बे के दशक में रवीना का नाम स्टाइलिश हिरोइन्स की लिस्ट में शामिल था। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन्स फॉलोइंग है। बता दें कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा
47 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने खुद को काफी मेंटेंन कर रखा है। वह अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती में और बढ़ोतरी होती जा रही है।
View this post on Instagram
तब्बू
तब्बू 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज खूबसूरती के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। तब्बू ने इस उम्र में भी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत रखा है। हाल ही में वो ‘ए सुटेबल ब्वॉय’, अंधाधुंध और जवानी जानेमन जैसी फिल्मों में दिखी हैं।
View this post on Instagram
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत को ‘मर्डर’ फिल्म में बोल्ड रोल प्ले करने के बाद से जबरदस्त शोहरत और लोकप्रियता हासिल हुई थी। जो आज आज भी बरकरार है। 44 साल की मल्लिका आज भी हॉटनेस और खूबसूरती को लेकर कई बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को चुनौती देती नजर आती हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें:- इन एक्टर्स को लुक्स के कारण रिजेक्शन का करना पड़ा था सामना, आज करते हैं लोगों के दिलों पर राज