Neha Marda Pregnant : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नेहा मार्दा बहुत जल्द मां बनने जा रही हैं। नेहा मार्दा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है नेहा मार्दा ने बालिका वधू टीवी सीरियल के अलावा डोली अरमानों की टीवी सीरियल में इन्होंने उर्मी का किरदार निभाया था। इसके अलावा कई सारे टीवी शो में काम किया है। वही मशहूर अभिनेत्री नेहा मार्दा ने अपने फैंस के साथ मां बनने की खुशी को जाहिर किया है। नेहा मार्दा ने अभी हाल ही में पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस के साथ शेयर की मां बनने की गुड न्यूज़
नेहा ने 24 नवंबर 2022 को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,”श्री शिवाय नमस्तुभ्यं”। आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए। इस पोस्ट में नेहा बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साथ दिखाई दे रहा है। वहीं उनके साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा बताया था उन्होंने कहा था कि वह बेबी की प्लानिंग तो जरूर कर रही है लेकिन अभी वह अपनी सास का ध्यान रख रही हैं। नेहा के फैंस भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
शादी के 10 साल बाद बनने जा रही हैं मां
आपको बता दे नेहा ने मशहूर बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से 10 फरवरी 2012 में शादी की थी। उन्होंने कई बार खुलासा किया कि जब से वह 30 साल की हुई है तब से ही वह मां बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। आखिरकार शादी के 10 साल बाद उनका यह सपना पूरा हो ही गया।
View this post on Instagram
उन्होंने बताया है कि वह 2023 में अपने बेबी को जन्म देंगी। एक्ट्रेस 37 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। नेहा काफी लंबे समय से मुंबई में रहती हैं जबकि उनके पति पटना में रहते हैं। नेहा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Read More-ब्लाउज नीचे कर के urvashi Rautela ने दिखाया इस जगह का टैटू, घायल हुए फैंस