Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainmentगुपचुप तरीके से बालवीर एक्टर देव जोशी ने की सगाई, माथे पर...

गुपचुप तरीके से बालवीर एक्टर देव जोशी ने की सगाई, माथे पर तिलक और रुद्राक्ष की माला पहन मंगेतर के साथ दिए पोज

मंगेतर आरती के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर देव जोशी को फैंस बधाई दे रहे हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

-

Dev Joshi Engagement: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘बालवीर’ में बालवीर की भूमिका निभाने वाले देव जोशी ने अपने फैंस के साथ बहुत बड़ी गुड न्यूज़ शेयर की है। देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह अपनी मंगेतर आरती के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर देव जोशी को फैंस बधाई दे रहे हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनोखे अंदाज में बालवीर ने की सगाई

बालवीर फेम देव जोशी ने आरती के साथ अनोखे अंदाज में सगाई की है। देव जोशी ने जो तस्वीरें शेयर किया उन्हें देखा जा सकता है कि वह गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए हैं और माथे पर तिलक लगाए हुए हैं दोनों ही बहुत साधारण लुक में दिखाई दे रहे हैं। देव ने व्हाइट हुडी के ऊपर रेड शाॅल डाली है। आरती ने शॉल के साथ रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

बालवीर में नजर आए थे देव जोशी

टेलीविजन के फेमस अभिनेता देव जोशी ने शो लकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। देव जोशी देवों के देव महादेव,हमारी देवरानी, महिमा शनिदेव की जैसे टीवी शो में नजर आए लेकिन इन्हें असली पहचान 2012 में बालवीर शो से मिली है। इस शो में वह बालवीर के लीड रोल में थे घर-घर में उन्हें काफी पसंद किया गया था इस शो को बच्चे देखना काफी पसंद करते थे।

Read more-राजनाथ सिंह के लिए रखी गई ‘स्काई फोर्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग,अक्षय कुमार की फिल्म की रक्षा मंत्री ने की तारीफ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts