Athiya Shetty And KL Rahul: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सेलेब्स शादी के बंधन में बनने की तैयारियां कर रहे हैं। अभी हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी हुई थी और अब हंसिका मोटवानी भी शादी करने जा रही हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी भी सात फेरे लेने की तैयारियों में हैं। अथिया शेट्टी इन दिनों भारतीय टीम के बेहतरीन क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी बहुत जल्द सात फेरे भी ले सकते हैं।
जानिए कब ले सकते हैं सात फेरे
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इस वक्त केएल राहुल को डेट कर रही है केएल राहुल और अथिया शेट्टी कि बहुत जल्द शादी भी हो सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं इन दिनों सुनील शेट्टी के बंगले में बेटी की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। केएल राहुल जब ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे तो उन्होंने खंडाला बंगले का भी दौरा किया था। अभी कुछ ही दिन पहले अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने शादी को लेकर कंफर्म किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सुनील शेट्टी की लाडली
अगर हम बात करें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की तो अथिया शेट्टी बॉलीवुड मे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी। आखरी बारी ने 2019 में आई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था। अथिया ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ से की थी हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
Read More-Athiya Shetty के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड KL Rahul ने लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें