Thursday, March 30, 2023

Athiya Shetty और क्रिकेटर KL Rahul आज शाम 4 बजे खंडाला में लेंगे सात फेरे

अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लेने जा रहे हैं।

Must read

- Advertisement -

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शादी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अथिया शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। 4 साल से आतिया शेट्टी भारतीय टीम के बेहतरीन क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही थी। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लेने जा रहे हैं।

शाम 4 बजे लेंगे सात फेरे

- Advertisement -

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर बहुत बडी अपडेट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि न्यूली वेड कपल शाम 4 बजे खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लेने वाले हैं। अब इसी बीच अथिया शेट्टी और केएल राहुल को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

बधाई देने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने भी सुनील शेट्टी की बेटी की शादी की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा है,”मेरे प्यारे दोस्तों सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। यहां युवा जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की जा रही है।”

6 बजे पैपराजी को करेंगे थैंक्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज केएल राहुल के साथ परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेने जा रही हैं। 4 बजे तक ऑफीशियली शादी कर लेंगे उसके बाद शादी की सभी रस्में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

निभाकर शाम 6 बजे तक कपल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पैपराजी को थैंक्यू भी करेंगे। आपको बता दें अभी तक दोनों ने शादी को लेकर ऑफिशियल एलाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट ने इनकी डेटिंग की खबरों को हवा दे दी थी अब शादी की खबरें इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं।

Read More-Athiya Shetty ने हाथों में रचाई KL Rahul के नाम की मेहंदी, कल बनेगी दुल्हनिया!

- Advertisement -

More articles

Latest article