Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बहुत जल्द दुल्हनिया बनने वाली है सुनील शेट्टी के घर दामाद बन कर केएल राहुल आने वाले हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी 2023 को शादी कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं और आज से ही इनके घर जश्न का माहौल बन चुका है।
आज से शुरू हुए प्री – वेडिंग फंक्शन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में आज से ही शुरू हो चुकी हैं और 23 जनवरी को मुंबई में ही दोनों शादी रचाने वाले हैं। किसी भी शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसमें कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी की बिटिया 23 जनवरी को दुल्हनिया बनने वाली है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं केएल राहुल के परिवार वालों ने ऑफिशियल तरीके से दी और ना ही सुनील शेट्टी ने ऑफिशियल जानकारी दी है।
View this post on Instagram
22 जनवरी को होगी मेहंदी की रस्म
रिपोर्ट के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की मेहंदी की रस्म कल 22 जनवरी को होंगी। कल अथिया शेट्टी के हाथों में केएल राहुल की नाम की मेहंदी रचेगी। हालांकि दोनों शादी के ज्यादा फंक्शन नहीं करना चाहते हैं। दोनों के प्री वेडिंग
View this post on Instagram
फंक्शन में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। सलमान खान, विराट कोहली ,अनुष्का शर्मा, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे कई मशहूर सेलिब्रिटी को भी न्यौता भेजा जा चुका है।