Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentअर्सलान गोनी ने गर्लफ्रेंड सुजैन खान संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, तो...

अर्सलान गोनी ने गर्लफ्रेंड सुजैन खान संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, तो एक्स पति Hrithik Roshan ने किया ये कमेंट

सुजैन खान के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने उनके साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जिस पर बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

-

Sussanne Khan Birthday: भारतीय मशहूर डिजाइनर सुजैन खान हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। फेमस फैशन डिजाइनर सुजैन खान ने कल 26 अक्टूबर को अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सुजैन खान को जन्मदिन पर उनके फैंस को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि सुजैन खान के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने उनके साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जिस पर बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुजैन खान के बॉयफ्रेंड ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दे कि सुजैन खान के जन्मदिन के मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान कोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्सलान गोनी और सुजैन खान की कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें हैं। अर्सलान गोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन खान को लेकर कैप्शन में लिखा है कि “सबसे पहले तो मैं तुमसे माफी मांगना चाहता हूं कि मैं इस वक्त तुम्हारे साथ नहीं हूं। लेकिन मुझे हमारी ये जर्नी देखकर मजा आ रहा है। हमने कुछ खोया तो बहुत सारी खूबसूरत यादें भी बनाई। मैं तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दूंगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

एक्स पति ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

आपको बता दे कि सुजैन खान के बर्थडे पर उनके एक्स पति और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “स्वीट, जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।” सुजैन खान ने बॉलीवुड के सबसे फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 2004 में शादी की थी लेकिन इसके बाद साल 2013 में आपसी अनबन के कारण तलाक ले लिया।

Read More-Rohit Suchanti ने किया टीवी शो के लिए खतरनाक स्टंट, शूटिंग के दौरान चोटिल हुए एक्टर

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts