बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक मैगजीन के कवर पेज पर साथ में दिखाई दिए। हालांकि दोनों स्टार्स रील जिंदगी में एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं मगर इन दोनों स्टार्स की रियल लाइफ कैमिस्ट्री बेहद कमाल की है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें दोनों सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं।
अर्जुन-जाह्नवी ने खेला ये गेम
इस वीडियो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बीच एक रैपिड फायर राउंड होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक दूसरे के बारे में दिलचस्प सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस रैपिड फायर राउंड जितना अर्जुन-जाह्नवी ने मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं उतना ही फैंस भी एन्जॉय करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने ढेर सारा अपना प्यार बरसाया है।
View this post on Instagram
जाह्नवी के साथ रहता है ये खास चीज
दोनों भाई-बहन जब एक दूसरे के राजों का खुलासा करने लगे तो ये सिलसिला आगे बढ़ता चला गया। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने वीडियो में कहा कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कहीं भी जाती हैं तो उनका सूटकेस उनके साथ ही रहता है और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कहीं भी शॉवर लेने लगती हैं। इस बात पर जाह्नवी ने हंसते हुए कहा- आपके घर में वॉशरूम है? मैं आ रही हूं शॉवर लेने। दोनों की बातचीत का वीडियो देखें यहां…
भाई बहन की पसंद काफी मिलती है
ज्ञात हो कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इससे पहले फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) में साथ दिखाई दे चुके हैं। दोनों ने इस शो में अपने बारे में कई राज खोले। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बताया कि उन्हें और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दोनों को ही समंदर के किनारे घूमना बहुत पसंद है। हालिया वीडियो में दोनों ने कैट्स की जगह डॉग्स पसंद होने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें:- एक लड़की की वजह से एक्टर बने कपिल शर्मा, शो के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की टीम के साथ आएंगे नजर