Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentसौतेली मां के साथ स्पॉट हुए अरहान खान, वीडियो देख लोग बोले-...

सौतेली मां के साथ स्पॉट हुए अरहान खान, वीडियो देख लोग बोले- ‘गर्लफ्रेंड -बॉयफ्रेंड लग रहे’

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान सौतेली मां शूरा खान संग बॉन्डिंग करते दिखे हैं। अरहान खान सौतेली मां शूरा खान के साथ शॉपिंग करने के लिए निकले थे जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

-

Arhaan Khan: सलमान खान के भाई और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अरबाज खान ने अभी कुछ ही महीने पहले दूसरी शादी शूरा खान से की है। अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा में शादी के कई सालों बाद तलाक ले लिया था‌। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है अरहान खान अब काफी बड़े हो चुके हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा विदेश में वेकेशन मना रही हैं। वही मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान अपनी सौतेली मां के साथ घूमते नजर आए हैं। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान सौतेली मां शूरा खान संग बॉन्डिंग करते दिखे हैं। अरहान खान सौतेली मां शूरा खान के साथ शॉपिंग करने के लिए निकले थे जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

सौतेली मां के साथ शॉपिंग पर निकले अरहान खान

अरहान खान और शूरा खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो में अरहान खान सौतेली मां शूरा खान के साथ शॉपिंग करके एक काम्प्लेक्स से बाहर निकलते दिख रहे हैं। दोनों शॉपिंग करके अपनी गाड़ी में जा बैठे। इस दौरान शूरा खान ब्राउन कलर की बॉडी का ड्रेस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही थी। वही अरहान खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने दिख रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

लोगों की आई ऐसी प्रतिक्रिया

आपको बता दें शूरा खान अपने सौतेले बेटे अरहान खान से बस 10 साल बड़ी है। वही अरहान खान और शूरा खान के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह उर्मिला मातोंडकर की तरह लगती है।’ वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा,’वह उम्र में अरहान की बहन लगती है।’ एक अनून ने लिखा,’नाइस बॉन्डिंग।’ कुछ लोगों ने तो गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड तक बोल दिया है।

Read More-ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची उर्फी जावेद देखकर हक्का-बक्का रह गई अनन्या पांडे, कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts