Arbaaz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अरबाज खान ने जब से शुरा खान के साथ शादी की है तब से ही वह ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। अरबाज खान और शूरा खान के बीच 25 साल की उम्र का फैसला है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान एक्टर से बहुत ही छोटी है। अब इसी बीच अरबाज खान ने एक इंटरव्यू देते हुए अपनी और शूरा खान की ऐज गैप पर खुलकर बात की है।
अरबाज खान ने की ऐज गैप पर खुलकर बात
अरबाज खान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि,’मेरी पहली मुलाकात शूरा से पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। वह रवीना टंडन के साथ काम कर रही थी। पहली बार अचानक हुई मुलाकात बार-बार होने लगी। जब शूटिंग खत्म हुई तो मैं शूरा से फिर से मिलने लगा। हम दोनों ने शादी से पहले एक दूजे को 2 साल तक डेट किया। कुछ लोगों का मानना है कि यह रिश्ता पहले ही पब्लिक कर देना चाहिए था। लेकिन हम अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते थे। ताकि हम एक दूसरे को लेकर श्योर हो सके।’
View this post on Instagram
‘मेरी वाइफ मुझे बहुत छोटी है’
अरबाज खान ने शूरा खान और अपने ऐज गैप के बारे में बात करते हुए कहा कि,’मेरी वाइफ मुझे बहुत छोटी है लेकिन ऐसा नहीं है कि वो 16 साल की है। वह जानती है कि उसे लाइफ में क्या चाहिए। मैं जानता था कि मैं लाइफ में क्या चाहता था। हमने एक साल आपस में काफी वक्त बिताया यह देखने के लिए कि हम एक दूसरे से क्या उम्मीद करते हैं। क्या फ्यूचर चाहते हैं इस तरह के फैसला जल्दबाजी में नहीं लिए जाते।’
