Vamika Kohli Vrindavan Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली अभी कुछ ही दिन पहले वृंदावन दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान अनुष्का और विराट के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी पहुंची थी। इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में अनुष्का और विराट की लाडली वामिका मां की गोद में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो वृंदावन का है।
मां की गोद में मस्ती करती दिखी वामिका
आपको बता दें अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। वह ज्यादातर अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना काफी पसंद करते हैं। इसी बीच जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट के साथ उनकी बेटी वामिक भी उन्हीं के साथ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
मस्ती करते हुए क्यूट दिखी वामिका
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट की बेटी वामिका अपनी मम्मी और पापा की गोद में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर करते समय पर कपल की प्राइवेसी की इज्जत करते हुए वामिका के चेहरे पर इमोजी लगा दी है जिससे उसका चेहरा ना दिखाई दे। इस दौरान वामिका ने पिंक पाजामा और सफ़ेद पुल ओवर पहने हुए क्यूट दिख रही थी। जब अनुष्का और विराट मंदिर से प्रार्थना करके उठते हैं तो विराट वामिका को गोद में उठा लेता है।
Read More-एक बार फिर से इस बॉलीवुड हसीना के साथ नजर आए Shubham Gill, वायरल हो रही तस्वीर