Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainment6 महीने बाद अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शेयर...

6 महीने बाद अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शेयर की खूबसूरत पोस्ट

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक दिखाई है। इस पोस्ट में कलरफुल पॉपिकल्स से भरा एक कटोरा रखा है।

-

Anushka Sharma: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय एक्टिंग से दूर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने 6 महीने पहले अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। तब से फैंस अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय कोहली की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों को लाइमलाइट से काफी दूर रखती हैं उन्होंने अपनी बेटी वामिका को भी कैमरे से दूर रखा है और बेटे का भी चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। जो इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है।

अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे की पहली झलक

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक दिखाई है। इस पोस्ट में कलरफुल पॉपिकल्स से भरा एक कटोरा रखा है। एक दूसरे कटोरे में कुछ खीरे और गाजर रखे नजर आ रहे हैं। इसी के पीछे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का बेटे अकाय के नन्हें हाथ दिखाई दे रहे हैं। यह हाथ कलरफुल पॉपिकल्स से भर कटोरे की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।Anushka Sharma ने पहली बार दिखाई बेटे Akaay की झलक, ये  काम करते दिखे एक्ट्रेस के लाडले

अभी तक नहीं दिखाया बेटी वामिका का चेहरा

आपको बता दे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका कोहली का चेहरा नहीं दिखाया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपने बच्चों को कैमरे से दूर रखना पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल फरवरी में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। कपल ने एक कोलाब पोस्ट करते हुए बताया था कि हमने अपने बेटे और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है।

Read More-शोभिता धुलिपाला से नागा चैतन्य की सगाई, नागार्जुन ने शेयर की बेटे और होने वाली बहू की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts