HomeEntertainmentसौतेली बेटी आलिया की शादी में इमोशनल हुई अनुराग कश्यप की एक्स...

सौतेली बेटी आलिया की शादी में इमोशनल हुई अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि, शेयर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि अपनी सौतेली बेटी आलिया कश्यप की शादी में खूब मस्ती करती हुई नजर आई थी जहां से उनके कई सारे वीडियो भी सामने आए।

-

Kalki Emotional Post: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की अभी हाल ही में शादी हुई है। आलिया कश्यप ने 11 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की है। आलिया कश्यप की शादी में फैमिली मेंबर और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अपनी सौतेली बेटी आलिया कश्यप की शादी में कल्कि भी पहुंची थी। अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि अपनी सौतेली बेटी आलिया कश्यप की शादी में खूब मस्ती करती हुई नजर आई थी जहां से उनके कई सारे वीडियो भी सामने आए। अभी सी बीच कल्कि ने आलिया कश्यप और उनके पति के लिए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

कल्कि ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सौतेली बेटी आलिया कश्यप को शादी की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लिखा,”मैंने सिर्फ बाकी लोगों को कहते सुना है तुम बच्चे हो। दो भटके हुए लोग दुनिया देखने निकले हैं, देखने के लिए बहुत सारी दुनिया है। अगर समंदर में आग लग जाए तो भी अपने दिल पर भरोसा रखो, चाहे तारे पीछे की ओर चलें, लेकिन प्यार से जियो। याद रखें समय गुलाब लाता है और जब तक आप कुछ नहीं करेंगे तब तक कुछ भी काम नहीं करेगा। डांस करने के लिए खुद को खोना। प्यार अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि आजादी देता है। आखिर में, हालांकि आपको यह महसूस नहीं हो सकता है, आप पहले से ही एक कदम आगे हैं। आप दोनों को दुनिया के सभी इश्क, प्यार और मोहब्बत की शुभकामनाएं।”

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Kalki Koechlin (@kalkikanmani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

आलिया ने किया पोस्ट पर रिएक्ट

कल्कि कि इस पोस्ट पर सौतेली बेटी आलिया कश्यप ने भी रिएक्ट किया है। आलिया ने कमेंट करते हुए लिखा,’लव यू ढेर सारा।’ वही अनुराग कश्यप के दामाद ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,’Aww ये बहुत प्यार है थैंक्यू।’ वही कल्कि की इस पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है जिसमें आलिया कश्यप बहुत ही प्यारी लग रही थी।

Read More-अल्लू अर्जुन ने कंफर्म की पुष्पा की टैगलाइन, साउथ सुपरस्टार ने खुद तोड़ी चुप्पी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts