Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentशादी की सालगिरह पर रोमांटिक हुए अनिल कपूर, पत्नी के साथ शेयर...

शादी की सालगिरह पर रोमांटिक हुए अनिल कपूर, पत्नी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीरें

अनिल कपूर की शादी 19 में 1994 को हुई थी। शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर रोमांटिक हो गये और उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

-

Anil Kapoor Marriage Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनिल कपूर को आज के समय में कौन नहीं जानता है अनिल कपूर आज 40वी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। अनिल कपूर की शादी 19 में 1994 को हुई थी। शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर रोमांटिक हो गये और उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

अनिल कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें

अपनी शादी की 40वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों में अनिल कपूर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। अनिल कपूर ने पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा,”आज से 40 साल पहले, मैंने अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की थी जो मेरा दोस्त भी है और हम रॉक भी करते हैं।सुनीता, हमारी जर्नी उससे 11 साल पहले शुरू हुई थी और हर पल बेहतरीन रहा। हमारे शुरुआती दिनों के प्यार और खुशी से हमने एक प्यारी सी फैमिली बनाई। हमने अनगिनत यादें बनाईं और दिल को प्यार से भर दिया।हमारी शादी रोमांचों, चुनौतियों और जीत की एक टेपेस्ट्री रही है जो कभी ना टूटने वाले प्यार और सम्मान के धागों से बुनी है।तुम हर सुख-दुख में मेरे साथ रही और तुम्हारी ताकत-प्यार से मैं एक बेहतर इंसान बन पाया हूं…।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

तीन बच्चों के माता-पिता है अनिल और सुनीता

आपको बता दे सुनीता कपूर और अनिल कपूर तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। अनिल कपूर की दो बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर हैं। उनका एक बेटा है हर्षवर्धन कपूर तीनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आपको बता दे अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था उसके बाद शादी की।

Read More-ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या पांडे ने दिखाई दिलकश अदाएं, तस्वीरें देख अटक गई फैंस की निगाहें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts