Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentगोल्ड मेडल जीतने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए Angad...

गोल्ड मेडल जीतने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए Angad Bedi, पति की कामयाबी पर खुशी से झूमी Neha Dhupia

अंगद बेदी ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है अंगद बेदी ने 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अपने पति की जीत पर नेहा धूपिया खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।

-

Angad Bedi Neha Dhupia: हिंदी सिनेमा के फेमस अभिनेता अंगद बेदी के सिर से पिता का साया चला गया है। अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद अंगद बेदी ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है अंगद बेदी ने 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अपने पति की जीत पर नेहा धूपिया खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।

कुछ खास अंदाज में नेहा ने किया अंगद का स्वागत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अंगद बेदी ने 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और रेस में गोल्ड मेडल लेकर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पति की जीत के बाद नेहा धूपिया अंगद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

का एयरपोर्ट पर इंतजार करती हुई नजर आ रही है। जैसे ही अंगद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं नेहा उन्हें गले लगा लेती हैं इसके बाद वह अंगद को गोल्ड मेडल भी पहनाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वही अपनी जीत के बाद अंगद सिंह बेदी ने अपने पिता को याद किया है।

पापा को याद कर भावुक हुए अंगद

अंगद सिंह बेदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और अपने पिता को याद किया है। अंगद सिंह बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,’दिल नहीं था, हिम्मत नहीं थी, ना शरीर तैयार था और न ही मान रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

लेकिन ऊपर से एक शक्ति ने मुझे आगे बढाया। ये मेरा अच्छा समय नहीं है और ना ही मेरा बेस्ट फॉर्म है। लेकिन फिर भी मैंने कर दिखाया। यह मेडल मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद पिताजी। मैं आपको बहुत याद करता हूं। यह जीत मेरे पिता को समर्पित है।’

Read More-सिंघम अगेन के लिए रणवीर सिंह का पहला लुक आया सामने, पोस्टर में एक्टर के साथ देख हनुमान जी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts