Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentआदित्य राय कपूर के साथ रिश्ते पर Ananya Panday ने तोड़ी चुप्पी,...

आदित्य राय कपूर के साथ रिश्ते पर Ananya Panday ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘हम सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि…’

-

Ananya Panday- Aditya Roy Kapoor: अनन्या पांडे को बॉलीवुड के पापुलर स्टार किड्स में गिना जाता है। अनन्या पांडे बॉलीवुड के फेमस अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है। अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे की तरह एक्टिंग में खूब नाम काम रखा है। बॉलीवुड की अदाकारा अनन्य पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से लगातार अनन्य पांडे के साथ फेमस एक्टर आदित्य रॉय कपूर का नाम जोड़ा जा रहा है। इसके बाद खुद अनन्य पांडे ने आदित्य राय कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

आदित्य को लेकर अनन्या ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में फेमस अभिनेत्री नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन में धमाल मचाने पहुंची है। इस दौरान जब नेहा धूपिया ने अनन्य पांडे से आदित्य राय कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे। तब अनन्या पांडे ने जवाब देते हुए कहा “हम दोनों सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त।” इसके बाद नेहा धूपिया ने अनन्या पांडे से कृति सेनन की दिवाली पार्टी में आदित्य राय कपूर के साथ खींची गई तस्वीरों पर सवाल किया तब उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया और कहा ”हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, मुझे नहीं लगता इससे ज्यादा मुझे कुछ और कहना चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

एक दूसरे को डेट कर रहे आदित्य और अनन्या

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच डेटिंग की खबरें तब चलने लगी थी जब आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्य पांडे को मालदीव वेकेशन पर देखा गया था। इसके अलावा अनन्या पांडे कई बार रेस्टोरेंट में देर रात आदित्य राय कपूर के साथ डिनर करते हुए भी देखी गई है। लेकिन अभी तक ना तो आदित्य राय कपूर और ना ही अनन्या पांडे ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

Read More-क्या कंगना रनौत ही देश की बेटी है? लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से किया ये सवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts