Amitabh Bachchan: इस समय पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर फैन्स उत्साहित हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए रणबीर कपूर और जॉन इब्राहिम के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे थे। अब क्रिकेट फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं। बॉलीवुड की महानायक अमिताभ बच्चन की वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला देखना चाहते हैं लेकिन वह जाएं या ना जाए इसको लेकर संदेह में है।
फाइनल देखने जाएंगे अमिताभ बच्चन?
भारतीय टीम ने जब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को हराया तब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि “जब मैं मैच नहीं देखता तो हम जीतते हैं!” अमिताभ बच्चन का मानना है जब क्रिकेट मैच नहीं देखते हैं तब टीम इंडिया जीत जाती है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “अब सोच रहा हूं जाऊं की ना जाऊं!” इस ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।
T 4831 – when i don’t watch we WIN !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 15, 2023
T 4832 – अब सोच रहा हूँ, जाऊँ की ना जाऊँ !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 16, 2023
फैन्स ने किए मजेदार कमेंट
आपको बता दे कि बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने अमिताभ बच्चन को सलाह देते हुए लिखा है कि ‘अगर पनौती हो तो प्लीज मत जाना।’ एक दूसरे यूज़र ने लिखा ‘मत जाइए सर, इससे अगले वाला मैच देख लेना।’तो वही एक अन्य यूजर नहीं पीएम मोदी का भी ट्वीट में जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘न ही आप खुद जाओ और न ही मोदी जी को जाने दो प्लीज।’
Read More-‘मेरी बहुत बेज्जती हुई है…’ नाना पाटेकर से थप्पड़ खाने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आया लड़का
